केसठ में पानी टंकी का भवन हुआ जर्जर, ऑपरेटर सहमे

प्रखंड के नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर के परिसर में स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण का पानी टंकी का भवन जर्जर चुका है.

केसठ. प्रखंड के नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर के परिसर में स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण का पानी टंकी का भवन जर्जर चुका है. जो उसका छत टूट कर गिरने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और ऑपरेटरों में डर का माहौल है. वर्षों पहले बनाया गया यह पानी टंकी का भवन अब इतनी कमजोर हो चुका है कि इसके कुछ हिस्से गिरने लगे हैं. ऑपरेटर भरत प्रसाद ने बताया कि पानी टंकी के भवन की स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी है. टंकी की छत में दरारें आ गयी हैं और कुछ टुकड़े नीचे गिर चुके हैं. यदि जल्द ही मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया गया तो यह कभी भी गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से इस समस्या की ओर ध्यान देने की अपील की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इस पानी टंकी के भवन को को ठीक कराने को लेकर मांग किया है. ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >