गाजे बाजे व झांकी के साथ निकला गोवर्धन पूजा का जुलुस, जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र

प्रखंड के केसठ गांव स्थित गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में बुधवार को भव्य झांकी व घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया.

केसठ. प्रखंड के केसठ गांव स्थित गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में बुधवार को भव्य झांकी व घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया. जुलूस का संचालन गुड्डू सिंह ने किया. बस पड़ाव स्थित गोवर्धन भगवान का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना व आरती की गयी. गोवर्धन पूजन के बाद भव्य जुलूस दोपहर को प्रारंभ हुआ. जो ब्लॉक रोड, मां भवानी मंदिर पथ, नया बाजार से मुख्य मार्ग होते हुए पुराना बाजार पहुंचा. जहां चारों दिशाओं से निकला जुलूस का मिलन हुआ. वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन के बाद संपन्न हुआ. इस दौरान जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा बाजार गुंजायमान हो उठा. इस दौरान परंपरा के अनुसार जुलूस में लोगों ने अपने अपने कला का जमकर प्रदर्शन भी किया.बच्चें, युवा व बूढ़ों ने लाठी, डंडा से एक बढ़कर एक करतब दिखाये. जुलूस में विभिन्न वाहनों पर राधे कृष्ण समेत अन्य विभिन्न देवी देवताओं के आकर्षक झांकी बनायी गयी थी. जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ था. वहीं इस दौरान सैकड़ों लोगों को पगड़ी बांध कर सम्मानित भी किया गया. इसके अलावा रामपुर, धेनुआडीह, शिवपुर, दसियांव, डिहरा, कतिकनार, किरनी समेत अन्य गांवों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर समाजसेवी पप्पू सिंह, जज सिंह, धीरेंद्र सिंह, अलगु सिंह, धनंजय सिंह, शिवजी सिंह, अनिल सिंह, मुकेश कुमार, मुन्ना सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >