सिमरी (बक्सर). स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह मध्य विधालय एकौना के समीप एक किशोर को गोली मार दिया. जख्मी किशोर की पहचान एकौना गांव निवासी हरेन्द्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र मनीष यादव के रूप मे हुई है. जानकारी के अनुसार, मनीष यादव किसी काम से चक्की जा रहा था. रास्ते मे दुबौली निवासी गणेश तिवारी के पुत्र रौनक तिवारी से उसकी मुलाकात हो गयी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस मे कहा-सुनी शुरू हो गयी और इसी बात को लेकर रौनक तिवारी ने कमर से पिस्तौल निकाल कर किशोर को गोली मार दी. किशोर के पेट मे गोली लगी है. गोली लगने के पश्चात किशोर खुन से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया.गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे.ग्रामीणो के सहयोग से परिजनों ने घायल को आनन-फानन मे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख बेहतर के लिए रेफर कर दिया. घायल का इलाज विश्वामित्र हॉस्पिटल बक्सर मे कराया जा रहा है. घटना के सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने जांच-पड़ताल की.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.