Buxar News: तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से टेंपो सवार एक किशोर की हुई मौत पांच घायल,

थाना क्षेत्र के कोचस चौसा मुख्य पथ पर बसही पुल के नजदीक गीता नगर बस्ती के पास तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से टेंपो सवार 12 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गयी.

राजपुर. थाना क्षेत्र के कोचस चौसा मुख्य पथ पर बसही पुल के नजदीक गीता नगर बस्ती के पास तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से टेंपो सवार 12 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जिसकी पहचान नागपुर पंचायत के हंकारपुर गांव निवासी सत्यदेव पासवान के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है. इस घटना छह लोग घायल है. जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन रक्षाबंधन के अवसर पर हंकारपुर गांव से कई लोग एक टेंपो पर सवार होकर कैमूर जिला के मुंडेश्वरी धाम दर्शन के लिए गये थे. दर्शन के बाद देर शाम को वापस घर लौट रहे थे. रात्रि लगभग 10:00 बजे के करीब जैसे ही यह टेंपो बसही पुल पार कर गीता नगर बस्ती के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने इस टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना काफी भयावह था कि रोड पर चीख पुकार मच गया. अंधेरा का लाभ उठाकर ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. घटना स्थल से कुछ दूर पर बस्ती के लोगों ने चीख पुकार की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे एवं इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सीएचसी राजपुर भेजा गया. जहां डॉक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है. इन घायलों में मृतक किशोर की मां नीलम देवी की हालत गंभीर है. इस घटना में घायल 18 वर्षीय आलोक कुमार पिता सिकंदर पासवान, 12 वर्षीय अनुपम कुमार पिता सिकंदर पासवान, 12 वर्षीय अंकित कुमार पिता ज्योति पासवान, 14 वर्षीय विष्णु साह पिता संतोष साह का वाराणसी में इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह के अलावा अन्य लोगों ने सरकार से उचित मुआवजा राशि की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.थाना अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि आवेदन मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >