Buxar News: ठोरा नदी में नहाने गया किशोर गायब, डूबने की आशंका

सिकरौल थाना के ठोरा नदी में नहाने गया एक किशोर लापता हो गया है. परिजनों को आशंका है की नहाने के दौरान किशोर पानी मे डूब गया है.

नावानगर. सिकरौल थाना के ठोरा नदी में नहाने गया एक किशोर लापता हो गया है. परिजनों को आशंका है की नहाने के दौरान किशोर पानी मे डूब गया है.ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे से किशोर को ढूढा जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगा है. सिकरौल थानाध्यक्ष रिकेश कुमार ने बताया कि तेतरहर निवासी दीपक वर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अंश कुमार नहाने के दौरान गायब हो गया है. परिजनों ने आकर बताया है की नहाने के लिए गया था.जब काफी देर तक वह वापस नही आया तो परिजन खोजने घाट पर गये. घाट पर किशोर का कपड़ा और चप्पल मिला. जिससे नदी में डूबने की आशंका हुई है.आशंका पर किशोर का खोज बिन आरम्भ कर दिया गया है. पानी ज्यादा होने से ग्रामीणों को खोजने में हो रहे दिक्कत को देखते हुए गोताखोरों को बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >