Buxar News: पांच पेटी शराब के साथ तरस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समहुता पोखरा के एक बांसवाड़ में रखे पांच पेटी देशी विदेशी शराब को बरामद किया.

धनसोई. स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समहुता पोखरा के एक बांसवाड़ में रखे पांच पेटी देशी विदेशी शराब को बरामद किया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि समहुता पोखरा के पास एक बांसवाड़ में भारी मात्रा में शराब का छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर सर्च किया गया, जहां से एक बास की कोठी में प्लास्टिक बोरी में रखे हुए पांच शराब को बरामद किया गया.उ क्त शराब को थाना लाकर गिनती किया गया. जिसमें ब्लू लाइम देशी शराब की 200 एमएल टेट्रा पैक की 200 पीस जिसकी कुल मात्रा 400 सौ लीटर को बरामद किया गया.साथ ही पुलिस ने इस बार विक्रेता रिशु कुमार जो समहुता पोखरा निवासी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. अभी दो दिन पहले ही इसी स्थान से 103 पीस शराब बरामद की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >