बक्सर में समीक्षा बैठक: सहयोग शिविर, साइबर मंगलवार और आपदा प्रबंधन पर DM का निर्देश, भूमि विवादों का प्राथमिकता से करें निपटारा

बक्सर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इसमें भूमि विवादों के त्वरित निपटारे, साइबर अपराध से बचाव और आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया. बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया गया.

Buxar news : जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सहयोग शिविर, साइबर मंगलवार, आपदा प्रबंधन और पंचायत विकास दिवस समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों को भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया.

सहयोग शिविर में भूमि विवादों की होगी प्राथमिक सुनवाई

डीएम ने सभी राजस्व कर्मचारियों, अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई सुनिश्चित करें. साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और गलत जमाबंदी के मामलों की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया.

साइबर मंगलवार पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

बैठक में सभी थानाध्यक्षों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को 'साइबर मंगलवार' कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया. सहयोग शिविरों में साइबर सुरक्षा से जुड़े फ्लेक्स-बैनर लगाने, पंपलेट उपलब्ध कराने और आम लोगों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने को कहा गया.

15 अगस्त तक लंबित मुआवजा भुगतान पूरा करने के आदेश

समीक्षा के दौरान जिले में अनुग्रह अनुदान भुगतान के 140 मामले लंबित पाए गए. डीएम ने 15 अगस्त तक सभी लंबित मुआवजा भुगतान और आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्रों का निष्पादन शून्य करने का निर्देश दिया.

शनिवार तक होगा बक्सर-कोइलवर तटबंध का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव को कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल तथा संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ बक्सर-कोइलवर तटबंध का संयुक्त निरीक्षण शनिवार तक पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की समय रहते समीक्षा की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Parshant kumar rai

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >