Buxar News: डीइओ ने डीपीओ माध्यमिक शिक्षा पर जांच में लापरवाही बरतने के मामले में किया शो-कॉज

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नाजीश अली पर शो-कॉज किया है.

बक्सर

. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नाजीश अली पर शो-कॉज किया है. डीपीओ पर शोकॉज फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने में सहयोग करने वाले दोषी प्रधानाध्यापक को बचाने के लिए आरोप लगने के मामले में किया गया है.

डीपीओ पर जांच के क्रम में लापरवाही बरतने व दोषी प्रधानाध्यापक को बचाने का आरोप डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नाजीश अली पर लगा रहा है. साथ ही जांच के तथ्यों पर विपरित रिपोर्ट सामने आने पर डीईओ अमरेंद्र पांडेय ने शोकॉज किया है. शोकॉज के पत्र के अनुसार वास्तविक पूजा कुमारी के नाम पर दूसरी अभ्यर्थी नौकरी कर रही थी. नियुक्ति के दौरान प्रधानाध्यापक ने सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच नहीं की थी. इसके लिए वर्ष 2023 में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई थी. उस दौरान नाजीश अली मध्याह्न भोजन के डीपीओ के पद पर तैनात थे. जांच टीम ने जो रिपोर्ट सौंपा था उसमें सदस्य के रूप में नाजीश अली ने भी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किया था. दुबारा जांच डीपीओ माध्यमिक शिक्षा के पद पर तैनाती के बाद किया गया. जिनके द्धारा जांच रिपोर्ट में पूर्व के तथ्यों का वर्णन नहीं है. रिपोर्ट में अंतर आ रहा है. जिससे डीपीओ की प्रधानाध्यापक से मिली भगत प्रतीत हो रही है. डीईओ ने इस संबंध में शोकॉज की मांग की है. जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के कांट गांव निवासी थी. जिन्होंने 2022 में शिक्षिका पद के लिए एमपी उच्च विद्यालय में अपना नियोजन कराया था. शिक्षिका पद पर योगदान से पूर्व उनका चयन बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हो गया. ट्रेनिंग के बाद सीवान में पदस्थापना के बाद पूजा कुमारी अपना सर्टिफिकेट लेने बक्सर पहुंची. जिस क्रम में उसे पता चला कि उसके कागज पर कोई अन्य महिला शिक्षिका की नौकरी कर रही है. विभाग से सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया. जिसके बाद बात सामने आयी की पूजा कुमारी के सर्टिफिकेट पर रोहतास जिले की दिनारा थाना की बेबी कुमारी डुमरांव प्रखंड के नेनुआ मध्य विद्यालय में नौकरी कर रही है. इस मामले में प्रधानाध्यापक ने फर्जी शिक्षिका बेबी कुमारी को बचाने का प्रयास किया. इस मामले में दुबारा जांच में डीपीओ नाजीश अली प्रधानाध्यापक की बचाव कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >