जमीन हड़पने के खिलाफ बसपा नेता समेत सात के खिलाफ नामजदगी

राजनीति के नाम पर समाज सेवा का स्वांग रचने वाले एक नेता के काले कारनामे का सच उजागर हो गया है.

बक्सर. राजनीति के नाम पर समाज सेवा का स्वांग रचने वाले एक नेता के काले कारनामे का सच उजागर हो गया है. मामला गत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में बसपा के टिकट पर बक्सर से चुनाव लड़ चुके अभिमन्यु सिंह से संबंधित है. उनके खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें आरोप लगा है कि निजी लाभ के लिए अनाधिकृत तरीके से वे ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा जमा रहे थे और समिति के पद धारकों के विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिये. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर के कोइरपुरवा निवासी गणेश प्रसाद सिंह की शिकायत पर बसपा नेता अभिमन्यु सिंह समेत साथ लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि वार्ड नं.-8 अंतर्गत धोबीघाट स्थित पिप्पली बुद्ध विहार के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह का आरोप है कि 30 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति पिप्पली बुद्ध विहार के गेट पर वेल्डिंग मशीन चला रहे हैं. सूचना के बाद समिति के सचिव लाल मोहन सिंह समेत अन्य सदस्यों के साथ जब वे पिप्पली बुद्ध विहार पहुंचे तो देखे कि 20-30 अज्ञात लोगों के साथ चौसा निवासी अभिमन्यु सिंह, नगर के श्वेत नगर निवासी राम सुरेश सिंह समेत सात नामजद अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर बुद्ध मंदिर के कटरे में लगे लोहे के दरवाजे में वेल्डिंग करा रहे हैं. इसपर उनके द्वारा पूछने पर कि किस अधिकार से आप लोग दरवाजा में वेल्डिंग कर रहे हैं तो अभिमन्यु सिंह भड़क गये और उनके नेतृत्व में सभी लोगों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया. नामजद आरोपियों के नाम इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ नामजदगी करायी गयी है उनमें अभिमन्यु सिंह व सुरेश सिंह के अलावा विराट नगर निवासी रितुराज सिंह, पंजाबी सिंह उर्फ उमेश कुमार सिंह, कन्हैया सिंह तथा धोबी घाट गली नं 4 के बबन सिंह व जेल पइन रोड के रहने वाले अविनाश कुमार का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >