सड़क हादसे में बक्सर कांग्रेस नेता बूचा उपाध्याय का निधन, जिले में शोक की लहर

बक्सर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुखिया रविंद्र नाथ उपाध्याय उर्फ बूचा उपाध्याय का सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया है. इस खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Buxar Congress Leader Dies in Road Accident : बक्सर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चौसा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके बनारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र नाथ उपाध्याय उर्फ बूचा उपाध्याय का गुरुवार को सड़क हादसे में निधन हो गया. इस घटना की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा दुख देखने को मिला.

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

Congress Party : नेताओं ने जताया गहरा शोक

बूचा उपाध्याय के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस से जुड़े तमाम नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, डॉ. उमाशंकर पांडे, हरि शंकर त्रिवेदी उर्फ गोपाल त्रिवेदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया.

इसके अलावा NSUI के राष्ट्रीय सचिव अनुराग राज त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव विशाल खरवार, अशोक पांडे, कृष्णकांत मिश्रा, लक्ष्मण उपाध्याय, राजा रमन पांडे, डब्बू चौबे, धीरेंद्र पांडे, राजेंद्र ओझा, प्रदीप कुमार पांडे उर्फ लोट बाबा, रवि सिंह, राजू वर्मा, सत्येंद्र ओझा, गुड्डू दुबे, तेज नारायण उपाध्याय, कमलेश पाल, उदय दुबे, पप्पू पांडे, कमल पाठक, बजरंगी मिश्रा, रोहित उपाध्याय, संजय पांडे, सियाराम राय, नवीन राय और डॉ. बी.के. शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया.

Buxar News : संगठन की अमूल्य धरोहर थे बूचा उपाध्याय

शोक सभा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि स्व. बूचा उपाध्याय कांग्रेस के लिए अमूल्य धरोहर थे. उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने और जनसेवा के लिए काम किया. उनके निधन से संगठन को बड़ा झटका लगा है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा ने उन्हें एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया. वहीं किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि बूचा उपाध्याय किसानों और गरीबों की आवाज थे और हर समय उनके हित के लिए खड़े रहते थे.

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है. शोक सभा में संजय कुमार दुबे, भोला ओझा, जयराम राम, वीरेंद्र राम, कपिलमुनि यादव, अभय मिश्रा, कृष्ण बिहारी चौबे, प्रदेश प्रतिनिधि विनय सिंह, अजय ओझा, भरत यादव, रूनी देवी, कुमकुम देवी और पुष्पा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

जिले में शोक का माहौल

फिलहाल पूरे जिले में शोक का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता लगातार दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. प्रशासन की ओर से भी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. बूचा उपाध्याय का निधन न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >