भरौली में जाम का असर नगर के साथ ही पटना-बक्सर फोरलेन पर दिखा, आवागमन रहा प्रभावित

शहर स्थित गोलंबर पर जाम की स्थिति गुरुवार को गंभीर रूप से दिखी. जिसके कारण नगर एवं फोरलेन पर वाहनों के संचालन भी प्रभावित रहे.

बक्सर. शहर स्थित गोलंबर पर जाम की स्थिति गुरुवार को गंभीर रूप से दिखी. जिसके कारण नगर एवं फोरलेन पर वाहनों के संचालन भी प्रभावित रहे. जाम भरौली से लेकर वीर कुंवर सिंह पुल के रास्ते गोलंबर होकर विभिन्न दिशाओं में आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि पुलिस जवानों ने नगर के जाम को काफी मशक्कत के बाद खाली तो करा लिया लेकिन फोरलेन पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. फोरलेन पर वाहनों की गति पर विराम लगा रहा. रूक-रूक के संचालन होने से पटना-बक्सर फोरलेन पर जाम की स्थिति कायम रही. वाहनों की लंबी कतार दलसागर तक लगी हुई है. एक किलोमीटर की दूरी तय करने में फोरलेन पर वाहनों को चार घंटे का समय वाहनों को लग रहे हैं. ऐसे में वाहन चालकों के साथ ही नगर वासियों की परेशानी बढ़ गयी है. गुरुवार को सुबह में लगे जाम का असर नगर के आवागमन के साथ ही पटना बक्सर-फोरलेन पर भी गंभीर रूप से दिख रहा है. पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नगर के जाम की स्थिति को समाप्त करा दिया. वहीं पटना बक्सर फोरलेन पर जाम की स्थिति दोपहर बाद तक कायम रही. जिसके कारण वहां रुक-रुक कर समय अंतराल पर वाहनों का संचालन होता रहा. जिससे गोलंबर से होकर दूर दराज जाने वाले लोगों को परेशानी हुई. यह प्रतिदिन की नियती एक बार फिर बन गयी है. हालांकि दीपावली के बाद अचानक वाहनों का एक साथ संचालन होने से यह गंभीर स्थिति कायम हो गई. वही गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर वाहनों के खड़ा होने से छोटे वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो गया. छोटे वाहन भी गोलंबर पर वाहनों के खाली करने पर जगह मिल रही है. जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. यह समस्या उत्तर प्रदेश के भरौली में संकीर्ण मोड़ होने तथा बड़ी गाड़ियों को मोड़ने में हो रही परेशानी से उत्पन्न हुई है. जिसके कारण उत्तर प्रदेश में लगे जाम के कारण बक्सर जिले के लोग परेशान हैं. वहीं नगर में बालू वाहनों के रोक के बावजूद संचालित होने से नगर में जाम की समस्या हो रही है. जिस पर जिला प्रशासन काफी लापरवाह बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >