'ऑपरेशन अनुसंधान' के तहत एक्शन में SDPO, बक्सर पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

बक्सर में एसडीपीओ गौरव पांडेय ने ऑपरेशन अनुसंधान के तहत अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

Buxar News : बक्सर पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन अनुसंधान' के तहत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव पांडेय ने बक्सर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और कार्यालय व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए.

रिकॉर्ड और मालखाना की हुई गहन जांच

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों, मालखाना, स्टेशन डायरी तथा अन्य कार्यालयीय रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेखों के त्रुटिहीन संधारण पर जोर देते हुए कहा कि दस्तावेजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का वैज्ञानिक और त्वरित अनुसंधान कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनकी कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़े और अपराधियों में कानून का भय बना रहे. उन्होंने पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही.

फरियादियों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश

निरीक्षण के अंत में एसडीपीओ ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बेहतर टीम वर्क के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना और कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >