छठ पर्व पर विधि व्यवस्था के लिए एसडीएम ने की बैठक

बुधवार को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आहूत की गयी.

बक्सर. बुधवार को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आगामी छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आहूत की गयी. जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, अंचल अधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, थानाध्यक्ष बक्सर नगर, सिविल सर्जन बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि बक्सर के सभी गंगा घाटों पर साफ सफाई प्रकाश बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा इत्यादि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे. स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि लगभग सभी छठ घाटों पर मेडिकल टीम गठित कर प्रतिनियुक्ति करेंगे. वहीं थाना अध्यक्ष बक्सर को निर्देशित किया गया कि रात्रि के समय संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ा देंगे. नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि छठ घाटों पर पटाखे की बिक्री एवं पटाखा छोड़ने पर रोक लगाने का कार्य करेंगे. इस कार्य में नगर थाना अध्यक्ष बक्सर विशेष सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >