उड़न दस्ता टीम ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में स्काॅर्पियो को किया जब्त

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पुरी तरह से सख्त हो गया है. एक के ऊपर एक ताबड़तोड़ कार्रवाई होने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है.

डुमरांव. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पुरी तरह से सख्त हो गया है. एक के ऊपर एक ताबड़तोड़ कार्रवाई होने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है. इसी क्रम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में स्थानीय पुलिस तथा उड़न दस्ता टीम ने एक स्काॅर्पियो को जब्त किया है. वहीं, डुमरांव सीओ सह मजिस्ट्रेट कुमार दिनेश ने इस मामले में वाहन मालिक तथा चालक पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआइआर दर्ज कराया है. डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इस संबंध में बताया कि पुलिस विधि-व्यवस्था के तहत शराब, मादक पदार्थ, 50 हजार से अधिक नगद रुपये, आग्नेयास्त्र आदि की टोह में डुमरांव स्थित विष्णुमंदिर के तीन मोहानी के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान वहां पर जदयू का स्टीकर लगा एक स्काॅर्पियो वहां पहुंची. पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल ने जब उसे रोक कर पूछताछ की तथा चालक से जब परमिशन मांगा गया तो चालक सह मालिक कोई जवाब नहीं दे सका. इसके बाद वाहन को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. मालूम हो कि बुधवार को डुमरांव थाने की पुलिस ने बाइक सवार के पास से एक लाख 54 हजार रुपये बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >