बक्सर: सरपंच सुभाष यादव हत्याकांड पर पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश, DM से 1 करोड़ मुआवजा और सुरक्षा की मांग

बक्सर में कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष यादव की बर्बर हत्या से पंचायत प्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है. संघ ने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ की आर्थिक सहायता, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और गवाहों की सुरक्षा की मांग की है.

Buxar Sarpanch Subhash Yadav Murder Case Demand for Justice : बक्सर जिला के कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष यादव की निर्मम हत्या को लेकर जिले के पंचायत सरपंच संघ ने गहरी चिंता और आक्रोश जताया है. शुक्रवार को सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

Buxar News : सरपंच संघ ने परिवार के लिए मांगी 1 करोड़ की सहायता राशि ज्ञापन में सरपंच संघ ने मृतक सरपंच के आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है. संघ ने कहा कि सुभाष यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनकी हत्या के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

अपराधियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग सरपंच संघ ने हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग की है. संघ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर लगातार हो रहे हमले लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं.

लंबित सुरक्षा आवेदनों के निष्पादन की उठी मांग ज्ञापन के माध्यम से संघ ने जिले में वर्षों से लंबित आर्म्स लाइसेंस और सुरक्षा आवेदनों का तत्काल निष्पादन करने की मांग की. संघ का कहना है कि कई जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है.

सुभाष यादव की हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सरपंच संघ ने डीएम को बताया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी और कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष यादव (सुभाष सिंह) की अपराधियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

गवाहों और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग संघ ने आशंका जताई कि हत्याकांड के मुख्य गवाहों और पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने या बयान बदलने का दबाव बनाया जा सकता है. इसलिए परिवार और गवाहों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

थाना प्रभारी और सीओ पर कार्रवाई की मांग ज्ञापन में इटाढ़ी थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी की कथित लापरवाही का हवाला देते हुए दोनों को तत्काल हटाने की मांग भी की गई है. इसके अलावा मृतक सरपंच के परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >