Buxar News: सनातनी सम्मान समारोह 23 मार्च को

23 मार्च को होने जा रहे है सनातनी सम्मान समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई

बक्सर

. 23 मार्च को होने जा रहे है सनातनी सम्मान समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें श्री श्री 1008 मधुसूदनाचार्य आचार्य जी महाराज के नेतृत्व में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया.

इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज में इसकी महत्ता को सुदृढ़ करना है. बैठक का आयोजन महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर किया गया. बैठक के दौरान विश्वामित्र सेना से जुड़े सैकड़ों युवक, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित सनातनी व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. बैठक में कपिल मुनि पांडे, गोवर्धन चौबे, मुनमुन चौबे, मोहित दुबे ,पंडित अभय, दीप नारायण चौबे, मनीष कुमार, शोले कुमार, भूलन माझी, सनी देओल माझी, दीपक राज, अभिषेक चौबे, विशाल चौबे, हेमंत चौबे, देवेंद्र चौबे, सूर्य देव चौबे, दिनेश कुमार दिनेश पासवान, शिवाजी चौबे, रवि चौबे मुकेश कुमार ,छोटेलाल शर्मा , मुकेश माझी शिवजी माझी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >