बक्सर स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, मगध एक्सप्रेस में मिले अवैध शराब से भरे 5 लावारिस बैग

बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लावारिस हालत में 66 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।

Buxar News : दानापुर मंडल के बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में रखे पांच बैग और झोलों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई गुरुवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए फुट ओवर ब्रिज के पास रूटीन चेकिंग के दौरान की गई.

मगध एक्सप्रेस रवाना होने के बाद मिले संदिग्ध बैग

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि उनके निर्देश पर स्टेशन परिसर में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन संख्या 20802 मगध एक्सप्रेस के बक्सर स्टेशन से रवाना होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए फुट ओवर ब्रिज के पास पांच लावारिस बैग और झोले पड़े मिले.

बैग खोलते ही मिला 66.24 लीटर विदेशी शराब का जखीरा

संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने बैगों की तलाशी ली. जांच में सभी बैगों से ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड के 368 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुए. जब्त शराब की कुल मात्रा 66.24 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 47,840 रुपये बताई गई है.

आरपीएफ की टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर बी.एस. ओझा, एएसआई योगेंद्र सिंह, एएसआई उमेश कुमार राय और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे. टीम की सतर्कता से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली.

जीआरपी को सौंपी गई शराब, केस दर्ज

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर के हवाले कर दिया. जीआरपी ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद कानून के तहत मामला दर्ज कर शराब की खेप किसकी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >