Buxar News: डकैती के अभियुक्त ने किया सरेंडर, नहीं मिली जमानत

बक्सर कोर्टसिमरी थाना कांड संख्या 60 /2023 का अभियुक्त इस्लाम नट ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मंगलवार को सरेंडर कर दिया

बक्सर

कोर्टसिमरी थाना कांड संख्या 60 /2023 का अभियुक्त इस्लाम नट ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मंगलवार को सरेंडर कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को सुनवाई के बाद खारिज करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त को जेल भेज दिया. बताते चले कि सिमरी थाना के नियाज़ीपुर गांव के रहने वाले हरिनारायण यादव के घर में 22 फरवरी 2023 को 8 –9 की संख्या डकैत घुस गए थे तथा बंदूक के नोक पर जेवरात एवं सभी कीमती सामान को लूट लिया था. अभियुक्तों ने लूट कर जाते समय दरवाजे पर बंधे मवेशियों को भी चुरा कर अपने साथ ले गए थे. अभियुक्तों ने लूट कर जाते समय दरवाजे पर बंधे मवेशियों को भी चुरा कर अपने साथ ले गए थेउक्त मामले में पीड़ित अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई थी .अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सभी का पहचान कर लिया तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने लगी. जहां पुलिस दबिश में थाना के सहियार गांव का रहने वाला इस्लाम नट ने मंगलवार को समर्पण कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >