बक्सर में राजद नेता ने मलई बराज को लेकर की मांग, किसानों की परेशानी पर अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

बक्सर के केसठ प्रखंड में मलई बराज परियोजना वर्षों से अधूरी है, जिससे किसान सिंचाई के लिए पानी की भारी कमी झेल रहे हैं. 90% काम पूरा होने के बावजूद, योजना बंद है, और किसान जल्द से जल्द इसे चालू करने की मांग कर रहे हैं.

Buxar Malai Barrage Project : बक्सर के केसठ प्रखंड में वर्षों से लंबित मलई बराज योजना अब भी अधर में लटकी हुई है, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. कृषि प्रधान इलाके के किसान हर साल फसल की सिंचाई को लेकर परेशान रहते हैं.

किसानों ने कई बार सौंपा ज्ञापन

इस समस्या को लेकर किसानों ने कई बार आवाज उठाई है. राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है.

Buxar News : 90 प्रतिशत कार्य पूरा, फिर भी योजना बंद

स्थानीय लोगों के अनुसार, मलई बराज योजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. इसके बावजूद योजना चालू नहीं होने से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

Farmer Protest Irrigation :नहरों में पानी नहीं, फसलें हो रहीं प्रभावित

नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने के कारण किसानों को रबी और खरीफ दोनों फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पानी के अभाव में कई बार फसलें सूख जाती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है.

जल्द चालू करने की मांग

राजद नेता ने प्रशासन से मांग की है कि मलई बराज योजना को जल्द से जल्द चालू कराया जाए और नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मलई बराज योजना के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है. अब देखना है कि प्रशासन इस लंबे समय से लंबित परियोजना को कब तक धरातल पर उतारता है.

Also Read :बक्सर: डुमरांव के कोरानसराय-मठिला मार्ग पर जलनिकासी फेल, सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girish divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >