बक्सर में राजस्व अधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी, युवक पर नामजद प्राथमिकी

बक्सर के सिमरी अंचल राजस्व अधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में कृष्णाब्रह्म थाने में रितेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Buxar News : बक्सर जिला के सिमरी अंचल के राजस्व अधिकारी को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और कथित रूप से धमकी देने के मामले में कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपित की पहचान अरक गांव निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना 16 अगस्त की बतायी जा रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

फोन पर बातचीत के दौरान गाली-गलौज का आरोप

राजस्व अधिकारी की ओर से थाने में दिये गये लिखित आवेदन के अनुसार, 16 अगस्त को आरोपित युवक ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया. बातचीत के दौरान युवक ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की. इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि सिमरी आकर सात दिनों के अंदर उन्हें देख लेंगे.

धमकी मिलने के बाद अधिकारियों को दी जानकारी

मोबाइल फोन पर कथित धमकी मिलने के बाद राजस्व अधिकारी ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद उन्होंने कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरक गांव निवासी रितेश कुमार सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की.

कॉल और बातचीत से जुड़े तथ्यों की जांच

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस मोबाइल फोन पर हुई बातचीत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है. मामले में आरोपों की पुष्टि के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

थानाध्यक्ष बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि राजस्व अधिकारी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच चल रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >