Buxar News: वाहन चेकिंग के दौरान 11 हजार रुपये की हुई राजस्व वसूली

वाहन चेकिंग के दौरान अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पाए गए. बाइक सवार से जुर्माना की राशि वसूली की गयी.

सिमरी. स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को सुन्दरपुर मोड़ के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान वहां से गुजर रहे सभी दो पहिया व चारपहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात, हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ गाड़ियाें के डिक्की खोलकर भी जांच की गई.वाहन चेकिंग के दौरान अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पाए गए. बाइक सवार से जुर्माना की राशि वसूली की गयी. वाहन चेकिंग का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय बताया कि वाहनों की जांच में पाए जाने वाली त्रुटियों के अनुरूप चालान काटकर 11 हजार जुर्माना वसूला गया. लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई कि हेलमेट, जूते पहन कर ही वाहन चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं ताकि आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकें. और यह वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >