राजपुर के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, कमजोर बच्चों की हो रही पहचान

Buxar News : राजपुर के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है. अधिकारी मूल्यांकन कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

Buxar News : राजपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में संपन्न हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जोरों पर है. इसके लिए सीआरसी स्तर पर मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं, जहां शिक्षक मुस्तैदी से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं. शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है.

कमजोर विद्यार्थियों की पहचान पर रहेगा जोर

मूल्यांकन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अंक देना नहीं, बल्कि उनकी वास्तविक शैक्षणिक स्थिति का आकलन करना भी है. इसके माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि किन विषयों में बच्चे कमजोर हैं और किन विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग की जरूरत है. कमजोर विद्यार्थियों की पहचान के बाद उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे.

Also Read : बक्सर: महीने में लाखों की आय देने वाला कवलदह पार्क असुरक्षित, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

देवढ़िया सीआरसी केंद्र का अधिकारियों ने लिया जायजा

इसी क्रम में देवढ़िया सीआरसी केंद्र पर चल रहे मूल्यांकन कार्य का संचालक सह एचएम श्रीराम राय और समन्वयक सह एचएम मो. असजद ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और शिक्षकों द्वारा की जा रही उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का जायजा लिया. उन्होंने मूल्यांकन कार्य पर संतोष व्यक्त किया.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी के संभावित दौरे से पहले बायपास निर्माण में तेजी, दिन-रात चल रहा काम

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में मददगार होगी मूल्यांकन प्रक्रिया

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूल्यांकन प्रक्रिया अपनायी गयी है. इससे विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति सामने आयेगी. साथ ही कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाने और उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी.

Also Read : यूपी-बिहार सीमा पर दिखेगी बक्सर की ऐतिहासिक विरासत, भित्तिचित्रों से सज रहा प्रवेश द्वार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार कमल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >