बक्सर में TB मुक्त गांव बनाने की मुहिम तेज, चार मरीजों को मिली निक्षय पोषण किट

राजपुर स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी। अधिकारियों ने आम लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके बेहतर इलाज में सहयोग करने की अपील की है।

Rohtas News : रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड में टीबी मुक्त गांव बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में चार टीबी मरीजों को निःशुल्क 'निक्षय पोषण किट' वितरित की गई. अधिकारियों ने मरीजों को नियमित इलाज और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया.

चार टीबी मरीजों को बांटी गई निक्षय पोषण किट

किट वितरण कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह और बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने संयुक्त रूप से मरीजों को निक्षय पोषण किट प्रदान की. अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करना है.

समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकती है टीबी

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि टीबी से घबराने की जरूरत नहीं है. यह पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है. यदि समय पर जांच कराई जाए, नियमित रूप से दवाएं ली जाएं और पौष्टिक भोजन किया जाए तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है. उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क जांच, दवा और पोषण सहायता का लाभ उठाने की अपील की.

टीबी मरीजों को 'गोद' लेने की भी अपील

स्वास्थ्य विभाग ने समाजसेवियों और सक्षम लोगों से अपील की कि वे टीबी मरीजों को 'गोद' लेकर उनकी मदद करें. विभाग में आवेदन देने के बाद चयनित व्यक्ति एक वर्ष तक मरीज को पौष्टिक आहार और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा सकता है. मरीज के पूर्ण स्वस्थ होने पर सहयोग करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamal pankaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >