बक्सर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद, रेलवे महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल और रखीं ये मांगें

रेलवे महाप्रबंधक से मिला यात्री कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल. स्टेशनों के विकास और ट्रेनों के ठहराव पर हुई अहम चर्चा. यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद.

प्रतिनिधि, बक्सर. रेलयात्री कल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेल के नवनियुक्त महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग से मुलाकात की. महाप्रबंधक ने एक सितंबर को पदभार ग्रहण किया था. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया.

स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं पर चर्चा

मुलाकात के दौरान पूर्व मध्य रेल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों के चहुंमुखी विकास और यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. समिति की ओर से स्टेशनों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी गयी.

ट्रेनों के ठहराव में भेदभाव नहीं करने की मांग

समिति ने एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों के ठहराव में भेदभाव नहीं करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी स्टेशनों पर उनकी क्षमता और यात्रियों की जरूरत के अनुसार ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाना चाहिए. महाप्रबंधक ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत हरसंभव कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया.

समिति अध्यक्ष ने महाप्रबंधक की कार्यशैली की सराहना की

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग जैसे कर्तव्यनिष्ठ और विकासात्मक सोच वाले अधिकारी विरले ही मिलते हैं. उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक चर्चा हुई. जल्द ही दानापुर रेल मंडल के छोटे-बड़े स्टेशनों पर विकास कार्य और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

चरणबद्ध तरीके से अधिकारियों से वार्ता जारी रखने की बात

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि समिति सभी स्टेशनों के विकास, यात्रियों की समस्याओं के समाधान और आवश्यकता के अनुसार ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए चरणबद्ध तरीके से रेलवे अधिकारियों से वार्ता जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से भी मुलाकात की जाएगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव और रासबिहारी राय शामिल थे.

जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >