Buxar News: पेंशनरों ने पोस्ट ऑफिस के समक्ष पेंशन संंबंधित मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

द्रीय सरकारी पेंशनर को-ऑर्डिनेशन कमेटी और अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के निर्णय के आलोक में गुरुवार को बक्सर जिला के पेंशनरों ने पोस्ट ऑफिस के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया.

बक्सर

. केंद्रीय सरकारी पेंशनर को-ऑर्डिनेशन कमेटी और अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के निर्णय के आलोक में गुरुवार को बक्सर जिला के पेंशनरों ने पोस्ट ऑफिस के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया. इसके साथ ही विरोध जताते हुए भारत सरकार को चेतावनी दिया दी. उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पेंशनरों के पेंशन के साथ खिलवाड़ करना बंद करें. वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संयोजक अरुण कुमार ओझा एवं परमहंस सिंह ने किया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अरुण कुमार ओझा ने कहा कि भारत सरकार ने अपने वित्तीय बजट में यह जोड़कर लोकसभा में पारित कर लिया है कि आठवीं वेतन आयोग का गठन होने पर उसके पश्चात सेवानिवृत्ति कर्मचारी को ही पेंशन का पुनरीक्षण लाभ मिलेगा. राज्यसभा में यह विधेयक पारित होना अभी बाकी है. यह अत्यंत आपत्तिजनक और पेंशनर को बांटने की साजिश है. इससे पूरे देश के पेंशनर आक्रोश में है. इसके विरोध में पूरे देश में केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वालों में प्रमुख रहे नित्यानंद श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रसाद, हरेराम सिंह, शैल कुमारी, कन्हैया यादव, सुरेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद, तारकेश्वर सिंह, मदन राम, राम जी प्रसाद, बृजमोहन सिंह, राम विजय शाह समेत अन्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >