buxar news : छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

buxar news : उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ पूजा समाप्त

डुमरांव. लोक आस्था के महापर्व तीन दिवसीय छठ पूजा मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही समाप्त हो गया. व्रतियों ने बताया कि यह 36 घंटे की निर्जला उपवास व्रत पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया. इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी जगह से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. छठ के सुभ अवसर पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में नवाडेरा, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, प्रतापसागर, चिलहरी सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि छठ पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी रही और पुलिस लगातार गश्ती करती रही. ‎‎थानाध्यक्ष ने बताया कि कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय या असामाजिक घटना की सूचना नहीं मिली. पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और श्रद्धा के वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. निरीक्षण के दौरान एसआई श्रीराम ठाकुर, एएसआई अमृत लाल, मोहम्मद शाहिद, दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे. पुलिस ने घाटों पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती इसके साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि छठ जैसे महापर्व के दौरान प्रशासन व स्थानीय लोगों के सहयोग से शांति व्यवस्था कायम रहा. उन्होंने आमजन से अपील किया कि भविष्य में भी पर्व-त्योहारों पर प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें ताकि क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >