Buxar News: शादी की नीयत से अपहृत युवती को आठ घंटे में पुलिस ने किया बरामद

लड़की की बरामदगी सकुशल होने के चलते परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया

नावानगर. बासुदेवा थाना के आथर गांव से शादी के नियत से अपहृत युवती को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. लड़की की बरामदगी सकुशल होने के चलते परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया माता उषा देवी द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बेटी का अपहरण शादी के नियत से किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस अपने काम पर लग गयी, जिसका नतीजा की महज आठ घंटे में ही अपहृत को बरामद कर लिया गया. जिसके बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >