Buxar News: शराब के नशे में हंगामा करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराबबंदी कानून के सख्त प्रावधानों के बावजूद शराब पीने वालों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहा है

कृष्णाब्रह्म

. शराबबंदी कानून के सख्त प्रावधानों के बावजूद शराब पीने वालों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने आरोपी युवक दिवेश दूबे को पकड़कर थाने ले आई. थाने में ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई. इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया. थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >