Buxar News: अहियापुर हत्याकांड के एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार राजपुर :- थाना क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के अहियापुर गांव में हुई ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है.25 दिनों से फरार चल रहे नामजद आरोपी उमेश यादव पिता लक्ष्मण यादव को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उमेश यादव बक्सर रेलवे स्टेशन के रास्ते भागने की फिराक में है.जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस की टीम ने उसे शहर में प्रवेश करते ही गिरफ्तार कर लिया.जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. हत्याकांड की साजिश और उसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में कई अहम सुराग मिल सकते हैं.विदित हो कि अहियापुर कांड में 24 मई की सुबह तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी.जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल है.जिनका इलाज आज भी चल रहा है.इस कांड ने जिले भर में हलचल पैदा कर दिया था.पुलिस ने विगत दो दिन पहले ही उमेश यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया था.जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

थाना क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के अहियापुर गांव में हुई ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है.

राजपुर

थाना क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के अहियापुर गांव में हुई ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है. 25 दिनों से फरार चल रहे नामजद आरोपी उमेश यादव पिता लक्ष्मण यादव को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उमेश यादव बक्सर रेलवे स्टेशन के रास्ते भागने की फिराक में है. जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस की टीम ने उसे शहर में प्रवेश करते ही गिरफ्तार कर लिया.जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. हत्याकांड की साजिश और उसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में कई अहम सुराग मिल सकते हैं.विदित हो कि अहियापुर कांड में 24 मई की सुबह तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी.जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल है.जिनका इलाज आज भी चल रहा है.इस कांड ने जिले भर में हलचल पैदा कर दिया था.पुलिस ने विगत दो दिन पहले ही उमेश यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया था.जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >