Buxar News: दो फरार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

स्थानीय थाना के पुलिस द्वारा बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के महरौरा से समकालीन अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डुमरांव. स्थानीय थाना के पुलिस द्वारा बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के महरौरा से समकालीन अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनों फरार आरोपीयों पर पहले से केस दर्ज था दोनों वारंटियों पर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था जिसे विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया गया. डुमरांव प्रभारी थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरा राजभर, पिता मुक्तेश्वर राजभर, ग्राम महरौरा, थाना डुमरांव, व छबीला राम, पिता राम मूनी राजभर, ग्राम महरौरा से दोनों वारंटियों को विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही केस दर्ज था, जिस पर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था. दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे था. जिसे बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर गुरुवार को दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >