Buxar News: जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

उमस भरी गर्मी से पिछले कई दिनों से लोगों का जन जीवन काफी बेहाल हो गया है

बक्सर

. उमस भरी गर्मी से पिछले कई दिनों से लोगों का जन जीवन काफी बेहाल हो गया है. शरीर का पसीना न तो सुख रहा है और न ही कुलर व पंखे की हवा से घरों में भी राहत महसूस हो रही है. वहीं बाहर आग जैसी तेज धूप के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. सुबह में बादल होने के कारण थोड़ी राहत महसूस हो रही है. वहीं दिन की गति बढ़ने के साथ ही गर्मी से परेशानी भी बढ़ रही है. दिन एवं रात के तापमान में काफी कम अंतर होने के कारण लोगों को रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. रात को भी कुलर व पंखे की हवा से भी पसीने शरीर के नहीं सुख रहे है. दिन का तापमान कड़ी धूप होने के बाद भी अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्युनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. दिन के 10 बजे के बाद नगर की काफी भीड़ भाड़ वाली स्टेशन रोड के साथ ही अन्य सड़कों पर वीरानगी छा जाती है. उमस भरी गर्मी होने के कारण अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी 42 डिग्रीे तापमान का अनुभव हो रहा है. वहीं दिन में तापमान वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों के जीवन के साथ जीवों का भी जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. शुक्रवार को मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गये है. असहनीय गर्मी के कारण आम जनों के साथ ही पशु पक्षियों एवं कामगारों का भी जीवन यापन की परेशानी सामने आने लगी है. जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. लोग गर्मी से राहत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बगीचे में शरण ले रहे है. वहीं पंखा की हवा तक लोगों को राहत पहुंचाने में विफल साबित हो रहा है. उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण लोगों में डिहाईड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी सेवन करने की सलाह चिकित्सकों द्धारा दी गई है. जिससे इस उमस भरी गर्मी से राहत प्राप्त किया जा सके. जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. वहीं उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को 42 डिग्री तापमान का अनुभव हो रहा है. जिसके कारण लोगों को हाल बेहाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >