नगर के सबसे महत्वपूर्ण जेल पईन रोड पर जलजमाव होने से वाहनों व लोगों को हो रही है परेशानी

नगर के सबसे महत्वपूर्ण जेल पईन रोड पर जलजमाव हो गया है. जलजमाव की स्थिति नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के पास हुआ है.

बक्सर. नगर के सबसे महत्वपूर्ण जेल पईन रोड पर जलजमाव हो गया है. जलजमाव की स्थिति नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के पास हुआ है. जहां बड़े व भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी के साथ ही सड़क पर गड्ढा उभर गया है. जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है. वहीं विभाग एवं नगर परिषद पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है. जिसके कारण नगर के इस महत्वपूर्ण सड़क का सेहत खराब होने लगा है. सड़क का निर्माण प्रशासन के लिए चुनौती बन गया था. इसके बावजूद सड़क पर नालियों के पानी का बहाव होने पर भी विभाग से कोई कारवाई नहीं की जा रही है. जिसके कारण करोड़ों की लागत से बनी नई सड़क खराब होने लगी है. पानी के जमाव मुख्य सड़क पर होने से सड़क नीचे की ओर धंसने लगी है. विभाग के लापरवाही से खराब होने लगी सड़क नगर को जाम से बचाने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर जल जमाव की स्थिति कायम हो गयी है. यह विभाग के साथ ही नगर परिषद की लापरवाही से नालियों का पानी सीधे सड़क पर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के पास गिर रहा है. सड़क के ऊपर नाला के होने के कारण नाले के रिसाव से पानी सीधे सड़क पर गिर रहा है. जिससे इस सड़क पर पानी का जमाव होकर तालाब का रूप ले लिया है. जिसके प्रति न तो पथ परिवहन विभाग का ध्यान है और न ही नगर परिषद ही इस ओर कोई कार्रवाई कर रहा है. क्या कहते हैं अधिकारी इसकी जानकारी नहीं है. इसका पता लगाया जा रहा है. नाले से पानी के रिसाव को लेकर आवश्यक कदम उठाया जायेगा. संजय कुमार, कार्यपालक इंजीनियर, पथ निर्माण विभाग, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >