बक्सर: राजपुर में मना पंचायत विकास दिवस, ग्राम सभाओं में 2026-27 की विकास योजनाओं पर बनी सहमति

रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की पंचायत विकास योजना को अंतिम रूप दिया गया और ग्रामीण प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई. योजनाएं 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगी.

Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की पंचायत विकास योजना के अनुमोदन, नई विकास योजनाओं के चयन और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

15 अगस्त तक तैयार होगी पंचायत विकास योजना

ग्राम सभाओं में बताया गया कि विभाग ने पंचायत विकास योजना तैयार करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की है. इसके बाद योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी की जाएगी, ताकि 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत मिलने वाली राशि समय पर पंचायतों को उपलब्ध हो सके.

ग्रामीणों की भागीदारी से चुनी गईं विकास योजनाएं

राजपुर पंचायत में मुखिया अनिल सिंह के नेतृत्व में पंचायत विकास दिवस मनाया गया. इस दौरान ग्रामीणों की सहमति से कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का चयन किया गया. बैठक में विकास कार्यों की प्राथमिकताओं और पंचायत के समग्र विकास को लेकर सुझाव भी लिए गए.

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अभिषेक पाठक ने कहा कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ही पंचायत का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी तथा अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

अन्य पंचायतों में भी हुई बैठकें

खीरी पंचायत में मुखिया इंद्रावती देवी, नागपुर पंचायत में मुखिया शैलेंद्र सिंह तथा अकबरपुर पंचायत में मुखिया चिंता देवी की मौजूदगी में भी ग्राम सभाएं आयोजित की गईं. बैठकों में आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, पंचायत कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए तथा पंचायत विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamal pankaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >