सेवा, स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देकर एनएसएस शिविर का समापन, बक्सर की 10 स्वयंसेविकाएं सम्मानित

सुमित्रा महिला महाविद्यालय, डुमरांव के एनएसएस शिविर का भव्य समापन हुआ। एडीएम ने स्वयंसेविकाओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

Buxar News : सुमित्रा महिला महाविद्यालय, डुमरांव के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से नोनिया डेरा, पंचायत कसीया में आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का मंगलवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ. शिविर में 50 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सात दिनों तक स्वयंसेविकाओं ने सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभायी.

राष्ट्रीय एकता और संविधान पर हुई चर्चा

समापन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के तैलचित्र पर अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के बाद अंतिम दिन राष्ट्रीय एकता एवं संविधान विषय पर चर्चा हुई. स्वयंसेविकाओं ने शिविर के दौरान मिले अनुभव भी साझा किए.

एनएसएस युवाओं में विकसित करता है सेवा और नेतृत्व की भावना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के एडीएम के साथ डुमरांव के अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे. प्राचार्या सह एनएसएस अध्यक्ष डॉ शोभा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभूनाथ शिवेंद्र, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ सुभाष चंद्रशेखर एवं डॉ किरण देवी सहित शिक्षक-कर्मी उपस्थित रहे. एडीएम ने स्वयंसेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त माध्यम है.

पांच टीम लीडर और पांच सक्रिय स्वयंसेविकाएं सम्मानित

शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले पांच टीम लीडरों और पांच सक्रिय स्वयंसेविकाओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने पर स्वयंसेविकाओं में उत्साह देखा गया. कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >