संवीक्षा में बक्सर के पांच व डुमरांव के दो अभ्यर्थियों के नामांकन हुए खारिज

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में होने वाले जिले के सभी चारों सीटों के लिए दाखिल नामांकन-पत्रों की संवीक्षा की गई.

बक्सर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में होने वाले जिले के सभी चारों सीटों के लिए दाखिल नामांकन-पत्रों की संवीक्षा की गई. जिसमें बक्सर सीट के लिए कुल पांच अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्रों में त्रुटियां मिलने के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई. बक्सर सीट के लिए कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए थे. ऐसे में पांच नामांकन अवैध पाए जाने के बाद अब वैध प्रत्याशियों की कुल संख्या 16 रह गई हैं. जिन अभ्यर्थी का नामांकन रद्द किया गया उनमें निर्दलीय सुधाकर मिश्र व प्रमोद मिश्र के अलावा हिन्दुस्तान विकास दल के ताफीर हुसैन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुरेन्द्र कुमार सिंह व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के धर्मेन्द्र राम का नाम शामिल है. इसकी पुष्टि करते हुए बक्सर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पांच अभ्यर्थियों के नामांकन अवैध होने के बाद अब कुल 16 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में बच गए हैं. 20 अक्टूबर को वैध उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसी तरह डुमरांव सीट से कुल दो अभ्यर्थियों के नामांकन अवैध पाए गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए डुमरांव विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुल 19 अभ्यर्थियों में से दो अभ्यर्थी चंदन चौबे व दिलशाद आलम का नामांकन अवैध पाया गया है. इसी के साथ ही वैध उम्मीदवारों की कुल संख्या 17 रह गई है. जिले के एक मात्र सुरक्षित सीट राजपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह बक्सर के भूमि सुधार उप समाहर्ता शशि भूषण ने बताया कि राजपुर के सभी अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए हैं. इसी के साथ कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं. ब्रह्मपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डुमरांव के भूमि सुधार उप समाहर्ता टेश लाल सिंह के मुताबिक ब्रह्मपुर सीट से नामांकन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >