Gond Mahasabha State President Meet Nitish Kumar : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar से युवा बिहार राज्य गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामजीत गोंड ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा.
आदिवासी क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं
रामजीत गोंड ने मुलाकात के दौरान कहा कि बिहार के आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भूमि अधिकार जैसे कई अहम मुद्दे अब भी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की.
Buxar News : ज्ञापन में रखीं प्रमुख मांगें
ज्ञापन में आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और वन अधिकार पट्टों के त्वरित निपटारे की मांग की गई.
इसके साथ ही आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर भी जोर दिया गया. रामजीत गोंड ने बेरोजगार आदिवासी युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने का भी आग्रह किया, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.
Tribal Issues : सकारात्मक पहल की जताई उम्मीद
इस मुलाकात को गोंड महासभा ने आदिवासी समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है. रामजीत गोंड ने उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेंगे और आवश्यक पहल करेंगे.
उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर अमल होता है, तो राज्य के आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में काफी मदद मिलेगी.
