इ-रिक्शा लूटकांड में नौ आरोपित गिरफ्तार

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के पास बाजरे के खेत से बेहोशी की हालत में मिले जख्मी टोटो रिक्शा चालक कांड का राज खुल गया है.

बक्सर. जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के पास बाजरे के खेत से बेहोशी की हालत में मिले जख्मी टोटो रिक्शा चालक कांड का राज खुल गया है. टोटो लूटने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था. अपराधियों ने चालक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिए और जब अधमरा हो गया तो उसे खेत में फेंकने के बाद टोटो रिक्शा व उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे. यह घटना 5 अक्तूबर की रात घटी. जबकि घटना की जानकारी 6 अक्तूबर को तब हुई जब टोटो चालक को खेत में लावारिश हालत में देखा गया. बेहोशी हालत में मिले पीड़ित संतोष यादव उर्फ गुड्डू उतर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास उर्फ बड़का खेत निवासी वीर बहादुर यादव का पुत्र है. समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 12 अपराधी शामिल थे. जिसमें से नौ की गिरफ्तारी की गयी है. गिरफ्तार होने वालों में शहर के सिंडिकेट का रहने वाला हिमांशु कुमार उर्फ सोनू गुप्ता, औद्योगिक क्षेत्र थाना के गाेलंबर निवासी नीतीश कुमार, सारिमपुर का सलमान खान, बड़की सारिमपुर निवासी राहुल कुमार वर्मा, शहर के सोहनीपट्टी निवासी मो रेहान, सिमरी थाना के रामोपट्टी निवासी भानू पांडेय, औद्योगिक क्षेत्र थाना के निरंजनपुर का प्रिंस कुमार जायसवाल, औद्योगिक थाना के मझरिया निवासी चंदन कुमार यादव व सिविल लाइंस का फरहान शामिल है. यूपी के भरौली से भाड़े पर लेकर चले थे अपराधी एसपी ने बताया कि संतोष यादव भरौली से बक्सर रेलवे स्टेशन तक टोटो चलाता है. सो अपराधियों ने ड्राइवर संतोष से भाड़े पर टोटो तय कर भरौली से स्टेशन के लिए चले. इसके बाद उसे भय दिखाकर चौसा रोड में लेकर कृतपुरा गांव के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर बेहोश करने के बाद खेत में फेंक दिए और उसका दो मोबाइल एवं टोटो लूटकर फरार हो गये. टोटो व मोबाइल बरामद एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूटा गया टोटो रिक्शा एवं उसके दो मोबाइल को बलिया से बरामद कर जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा अपराधियों के पास से अन्य सात मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. जिसमें मुफ्फसिल थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, पुअनि चंदन कुमार एवं डीआइयू पुलिस शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >