बहन के घर युवक ने की खुदकुशी, शादीवाले घर में पसरा मातम

सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव का रहनेवाला था युवक

सिमरी.

सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव निवासी एक युवक अपनी बहन के घर गया में खुदकुशी कर ली, जिससे परिजनों में मातम पसर गया. गंगौली गांव निवासी 28 वर्षीय मिंटू कुमार की शादी होनेवाली थी, जिसे लेकर घर में उत्सव का माहौल था, लेकिन खुशियों की जगह मातम पसर गया है. तिलक समारोह की तैयारियां परिजनों के चीत्कार से गम में डूब गया है.

गंगौली निवासी शिवकुमार पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार की शादी की तैयारियां घर में जोर-शोर से चल रही थीं. रेलवे ग्रुप डी में कार्यरत मिंटू उर्फ विनीत कुमार पांडेय का तिलक समारोह सोमवार को था. जिसको लेकर आंगन में उत्सव का माहौल था, परंतु 18 अप्रैल को गया जी से उसकी मौत की खबर आयी, जिसने परिजनों समेत ग्रामीणों व नाते-रिश्तेदारों तक को झकझोर कर रख दिया है. बताया जाता है कि गया जी में रह रही अपनी बहन को वहां से विदाई कराकर गांव लाने के लिए गया गया हुआ थे. इसी बीच वहां से उनके आत्मघाती कदम उठाने की खबर आयी. यह घटना गया जी के विष्णुपद थाना क्षेत्र के मड़नपुर देवी स्थान मुहल्ले में 17 अप्रैल की देर रात घटी. 18 अप्रैल की सुबह देर तक जब विनीत के कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो उसके बहन व बहनोई को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर विनीत का शव फंदे से लटका मिला. ग्रामीणों के अनुसार मिंटू एक नेक दिल इंसान थे और उनकी मौत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >