बक्सर के महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में तीन नए विभागाध्यक्ष नियुक्त, रोटेशन नियम के तहत मिली जिम्मेदारी

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में रोटेशन के तहत तीन विभागों में नए विभागाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य ने दी बधाई।

Kaimur News : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में विश्वविद्यालय के नियमों और परिनियमों के अनुसार चक्रानुक्रम विधि (रोटेशन) के तहत तीन विभागों में नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार तीन सहायक प्राध्यापकों को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दर्शनशास्त्र विभाग की कमान डॉ. अवनीश कुमार पांडेय को

जारी अधिसूचना के अनुसार दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अवनीश कुमार पांडेय को आगामी तीन वर्षों के लिए दर्शनशास्त्र विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें विभाग के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है.

भौतिक विज्ञान और संस्कृत विभाग में भी हुआ बदलाव

विश्वविद्यालय के नियमों के तहत डॉ. अमन कुमार सिंह को भौतिक विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं डॉ. ओम प्रकाश आर्य को संस्कृत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्राचार्य ने बुके और मिठाई खिलाकर कराया पदभार ग्रहण

नवनियुक्त विभागाध्यक्षों के सम्मान में महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्राचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने बुके, पुष्पमाला और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया.

प्राचार्य ने कहा कि विभागाध्यक्षों की नियुक्ति विश्वविद्यालय के नियमों और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत की गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, शोध और नवाचार को बढ़ावा देंगे.

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं, प्रशासनिक फैसले की सराहना

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने नवनियुक्त विभागाध्यक्षों को बधाई दी. शिक्षकों ने प्राचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह के नियमसम्मत और पारदर्शी प्रशासनिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महाविद्यालय में सुशासन और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति को मजबूत करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >