सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला माधव लाल कश्यप बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार

Madhav Lal Kashyap Arrested : सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपित माधव लाल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी बक्सर रेलवे स्टेशन से उस समय हुई,

Madhav Lal Kashyap Arrested : (ओंकार नाथ मिश्र) सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपित माधव लाल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी बक्सर रेलवे स्टेशन से उस समय हुई, जब वह ट्रेन के जरिए दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

भड़काऊ पोस्ट को लेकर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार मुहर्रम पर्व से पहले आरोपी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने का आरोप है. इस मामले में नालंदा जिले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस को आशंका थी कि आरोपी की गतिविधियों से सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है.

दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नालंदा पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि वह बिहार छोड़कर दिल्ली जाने की तैयारी में है. बताया गया कि आरोपी दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो चुका था.

ट्रेन में तलाशी अभियान चलाकर पकड़ा गया

सूचना के आधार पर नालंदा पुलिस की टीम बक्सर पहुंची और नगर थाना पुलिस के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान ट्रेन से आरोपी माधव लाल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया.

बिहारशरीफ और बक्सर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

फरार आरोपी की गिरफ्तारी को बिहारशरीफ पुलिस और बक्सर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है. दोनों जिलों की पुलिस के समन्वय से आरोपी को राज्य से बाहर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया.

Buxar News : सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच

पुलिस अब मामले से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने कथित भड़काऊ पोस्ट को लाइक, शेयर या उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

Also Read: मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, वैशाली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक युवक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >