फोटोग्राफरों को दी गयी कैमरे की नवीन तकनीकी ज्ञान

बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, बक्सर के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के अहिरौली एनएच-922 स्थित मैरेज हॉल में कैमरा वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया.

बक्सर. बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, बक्सर के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के अहिरौली एनएच-922 स्थित मैरेज हॉल में कैमरा वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप का उद्देश्य जिले और आसपास के फोटोग्राफरों को नवीनतम फोटोग्राफी तकनीक, कैमरा सेटिंग्स, लाइटिंग, कलर ग्रेडिंग और मॉडल शूटिंग की बारीकियों से अवगत कराना था. कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में तथा उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सचिव चंदन शर्मा, उपसचिव निसार अहमद व राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष अमृत सरोज, दुर्गेश तथा मीडिया प्रभारी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। वर्कशॉप में फ्यूजी फिल्म की ओर से बतौर मेंटर मिथुन जेना उपस्थित रहे. उन्होंने फोटोग्राफरों को मिररलेस कैमरों की नवीनतम सीरीज़, हाई रेजोल्यूशन शूटिंग, लो-लाइट फोटोग्राफी, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, और कलर प्रीसेट्स की प्रोफेशनल सेटिंग्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में फोटोग्राफी केवल कैमरा क्लिक तक सीमित नहीं है, बल्कि पोस्ट-प्रोसेसिंग, स्टोरी कंपोज़िशन और विजुअल नैरेटिव जैसे पहलू भी इसकी आत्मा बन चुके हैं. कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के महासचिव गणेश, जोनल पटना से रोहित खत्री, कोर कमिटी से अमित कुमार, पटना अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, भोजपुर जिला अध्यक्ष विक्की ओझा, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन, मीडिया प्रभारी अमित कुमार तथा पूर्वांचल फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बलिया अध्यक्ष मनोज कुमार एवं सचिव अभय पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे.

मॉडलिंग सेशन और लाइव शूट

वर्कशॉप का आकर्षण केंद्र रहा लाइव फोटोग्राफी एवं मॉडल शूट सेशन, जिसमें बतौर मॉडल श्वेता पांडे ने हिस्सा लिया़ फोटोग्राफरों ने उनके साथ लाइट सेटअप, एंगल्स और आउटडोर कम्पोजिशन पर प्रयोग कर पोर्ट्रेट एवं फैशन फोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >