स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए दीप निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

शनिवार को मिडिल स्कूल, नदाव में दीप निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

बक्सर. विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. शनिवार को मिडिल स्कूल, नदाव में दीप निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीयों को रंग, कलात्मक डिजाइन एवं संदेशों से सजाकर लोकतंत्र के दीप जलाएँ, मतदान करने जाएं जैसे प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया. साथ ही साथ चुरामनपुर विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर दीपक एक मतदाता का प्रतीक है, जो ल��कतंत्र को उजियारा देता है. इसके अतिरिक्त हर घर दस्तक अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों, जीविका दीदियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने मैं मतदान अवश्य करूंगा/करूंगी का संकल्प लेते हुए अपने हस्ताक्षर किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >