बक्सर में फेसबुक पर हुआ प्यार, घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची किशोरी, झारखंड से बरामद

बक्सर पुलिस ने लापता किशोरी को झारखंड के पलामू से सकुशल बरामद किया है. फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद किशोरी प्रेमी संग घर से निकल गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Buxar News : बक्सर जिला के बासुदेवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से लापता किशोरी को झारखंड के पलामू जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने किशोरी के साथ रह रहे आरोपी युवक नरेश बांसफोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

झारखंड के पलामू से हुई बरामदगी

थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के पतखाही गांव में छापेमारी कर किशोरी को आरोपी युवक के घर से बरामद किया. बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, प्रेम संबंध के बाद घर से निकली किशोरी

पुलिस के अनुसार, किशोरी की आरोपी युवक से फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. युवक के कहने पर किशोरी घर छोड़कर उसके पास चली गई थी.

कोर्ट में दर्ज हुआ बयान, परिजनों को सौंपी गई किशोरी

थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं आरोपी युवक नरेश बांसफोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद हुई कार्रवाई

किशोरी के पिता ने बेटी के लापता होने पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस को किशोरी के झारखंड में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Triloki chaubey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >