बक्सर: कतिकनार शिविर में टीबी के 80 मरीजों की हुई निशुल्क जांच, बलगम के सैंपल भेजे गए लैब

कतिकनार में निशुल्क टीबी जांच शिविर लगाया गया, जहाँ 80 संभावित मरीजों की जांच हुई और बलगम के नमूने लिए गए. दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई.

Buxar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा केंद्र, बक्सर के तत्वावधान में गुरुवार को कतिकनार स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निशुल्क टीबी (क्षय रोग) जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने किया.

80 संभावित मरीजों की जांच, बलगम सैंपल लिए गए

शिविर के दौरान मेडिकल टीम ने टीबी के लक्षणों से पीड़ित लगभग 80 मरीजों की निशुल्क जांच की. जांच के क्रम में संदिग्ध पाए गए मरीजों के बलगम (Sputum) के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें लैब टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित मरीजों को सरकार की ओर से पूर्णतः निशुल्क दवाएं और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर तुरंत कराएं जांच

मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो, तो उसे बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करानी चाहिए. समय पर पहचान और नियमित दवा के सेवन से टीबी का पूरी तरह इलाज संभव है. शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों की भारी उपस्थिति रही.

Also Read: 12 दिन से बेटी का इंतजार, मिठाई लेने घर से निकली किशोरी का अब तक नहीं मिला सुराग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >