Buxar News: गोलीबारी के आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गयी झारखंड पुलिस

टाउन थान की पुलिस से झारखंड में गोलीबारी के आरोपित को दबोच लिया गया. उसकी गिरफ्तारी शहर के गोला बाजार इलाके से हुई.

बक्सर. टाउन थान की पुलिस से झारखंड में गोलीबारी के आरोपित को दबोच लिया गया. उसकी गिरफ्तारी शहर के गोला बाजार इलाके से हुई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी विवेक राम को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गयी. इसकी पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर जिला की पुलिस पहुंची थी. वहां परसुडीह थाना क्षेत्र में चार-पांच दिन पूर्व एक युवक को गोली मारी गई थी. जिसमें विवेक राम की संलिप्तता उजागर होने के बाद उसे पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस की टीम आई थी. बताया जाता है कि विवेक की पहचान शूटर के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >