मतगणना केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा बाजार समिति प्रागंण में मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया गया.

बक्सर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह के द्वारा बाजार समिति प्रागंण में मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया गया. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि संग्रहण केन्द्र पर विधान सभावार इवीएम जमा करने की व्यवस्था की गयी है. इस संबंध में निदेश दिया गया कि विधानसभा वार बने काउंटर को पंक्तिवार बाँस-बल्ले से बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे. कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि इवीएम संग्रहण केन्द्र एवं मतगणना कक्ष में सुरक्षित तरीके से विद्युत तार की वायरिंग कराने एवं इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध करायेंगे. कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को मतगणना के दिन पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था एवं चिन्हित स्थलों पर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में मतगणना हेतु चिह्नित सीएमआर गोदाम का निरीक्षण किया गया. मतगणना कार्य को ससमय एवं निर्बाध रूप से संचालित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये. उप निर्वाचन पदाधिकारी पर्याप्त संख्या में टेबल एवं सुगोचर स्थानों पर साईनेज बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को बाजार समिति प्रागंण की साफ-सफाई हेतु पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >