Buxar News: न दिन में राहत, न रात में चैन – बक्सर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

जिले में गर्मी काफी बढ़ गई है. तापमान भी अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके साथ ही न्युनतम तापमान भी जिले में 30 डिग्री सेल्सियस कायम है.

बक्सर

. जिले में गर्मी काफी बढ़ गई है. तापमान भी अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके साथ ही न्युनतम तापमान भी जिले में 30 डिग्री सेल्सियस कायम है. अधिकतम एवं न्युनतम तापमान में अंतर काफी कम हो गया है. जिसके कारण दिन एवं रात के तापमान में विशेष अंतर नहीं दिख रहा है. कुछ दिन पूर्व हुई हल्की बारिश एवं तेज पूर्वा हवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे. सुबह 9 बजे ही जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. इससे लोगों को सुबह में ही लोगों को गर्मी से परेशानी शुरू हो गई. हालांकि तीन दिन पूर्व जिले का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा. इस बीच पूरवा हवा के कारण राहत कुछ दिनों तक लोगों को मिली. फिर तापमान मे तल्खी पिछले तीन दिनों से जिले में बढ़ी है. सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस एवं न्युनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. अधिकतम एवं न्युनतम तापमान में कम अंतर होने के कारण दिन एवं रात कभी भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. पिछले तीन दिनों से जिले में गर्मी में काफी तेजी से वृद्धि हुई है. इसके साथ ही दिन में पछुआ हवा के कारण तपीश भी बढ़ गई है. ज्ञात हो कि जिले में 12 जून तक मॉनसून के आने का संभावित तिथि निर्धारित है. लेकिन मौसम एवं पछुआ हवा के कारण तापमान में काफी तल्खी कायम है. गर्मी के कारण एक लोगों के साथ ही जीव जंतुओं की भी परेशानी कायम है. वहीं सुबह एवं शाम पक्षियों का कलरव भी गायब हो गया है. लोग अपने घरों में 10 बजे दिन में ही दुबकने पर मजबूर हो गये है. वहीं दिन में दस बजे के बाद सड़कों पर आम लोगों के साथ ही वाहनों की काफी कमी दिखी. समय अंतराल पर ऑटो एवं ई-रिक्सा दिखे. वहीं दिन में पछुआ गर्म हवा के कारण शरीर में जलन महसूस किया गया. इसके साथ ही 41 डिग्री सेल्सियस की जगह लोगों को 43 डिग्री तापमान का अनुभव किया जा रहा है. पूरे दिन नगर की महत्वपूर्ण सड़कें भी सूनसान बनी रही. स्टेशन रोड, रामरेखाघाट रोड, जेल पईन रोड हमेशा वाहनों एवं लोगों से गुलजार रहने वाली सड़क भी 10 बजे के बाद सूनसान पड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >