हर घर तिरंगा अभियान के तहत बक्सर समाहरणालय में गूंजा राष्ट्रगान, DM ने दिलाया देशभक्ति का संदेश

बक्सर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। डीएम ने लोगों से तिरंगा फहराने और हस्तकरघा वस्त्रों को अपनाने की अपील की।

Buxar News : हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम साहिला ने की. इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा.

तिरंगे के सम्मान के साथ निभाएं देश के प्रति जिम्मेदारी

डीएम साहिला ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया. उन्होंने आमजनों से भी हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रदर्शित करें.

हथकरघा दिवस पर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने की अपील

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर डीएम ने हस्तनिर्मित एवं हस्तकरघा वस्त्रों के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हस्तकरघा और हस्तनिर्मित वस्त्र देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों की मेहनत का प्रतीक हैं.

बुनकरों और कारीगरों की आजीविका होगी मजबूत

डीएम ने आमजनों से दैनिक जीवन में हस्तकरघा एवं हस्तनिर्मित वस्त्रों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के उत्पादों को अपनाने की अपील की. इससे पारंपरिक कला एवं शिल्प को संरक्षण मिलने के साथ बुनकरों और कारीगरों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >