कचरा संग्रह केंद्र के बाहर डंप किया गया कचरा

नगर पंचायत का कचरा संग्रह केंद्र में डंप करने के बजाय ठीक पीपराढ़ तीयर मार्ग पर स्थित कचरा संग्रह केंद्र के बाहर ही सड़क पर फेंक दिया गया.

ब्रह्मपुर. नगर पंचायत का कचरा संग्रह केंद्र में डंप करने के बजाय ठीक पीपराढ़ तीयर मार्ग पर स्थित कचरा संग्रह केंद्र के बाहर ही सड़क पर फेंक दिया गया. अब इस कचरे ने गांव की अबो हवा खराब कर दी है. अगर स्थिति यही रही तो ग्रामीणों द्वारा गोलबंद होकर आन्दोलन की तैयारी कर रहे हैं. जबकि नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा पूछने पर कचरा संग्रह केंद्र पर कचरा डंप करने की बात कही गई लेकिन स्थिति ठीक उल्टा है. पहले तो नगर पंचायत में ही कचरा आबादी के बीच डंप किया जा रहा था. अब नगर पंचायत का कचरा संग्रह केंद्र के बाहर सड़क पर डंप कर दिया जा रहा है. जिसके कारण पीपराढ़ गांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी हैं. कागजों पर कचरा संग्रह केंद्र, सफाई एजेंसी को फायदा पहुंचाने के नियत से अधिकारी मौन : स्थानीय नगर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के नाम पर हर साल भले ही करोड़ों खर्च हो रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि इसी कचरे से शहर की सूरत बिगड़ रही. हालांकि नगर पंचायत और सफाई एजेंसी के लिए फायदे का सौदा रहा है. कचरा प्रबंधन के नाम पर सिर्फ इतना हुआ कि एक जगह से कचरा उठा कर दूसरे जगह फिर वहां से हटा कर तीसरी जगह किया जाता रहा. एजेंसी को फायदा पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारी ने भी सख्ती नहीं किये. नगर पंचायत का कचरा प्रबंधन केंद्र कागज पर चल रहा है. कचरा प्रबंधन को देखने के बाद कहीं से भी नहीं लगता कि यहां कभी कचरा निस्तारण होता होगा. कहते हैं पदाधिकारी संग्रह केंद्र में जलजमाव होने से संग्रह केंद्र के बाहर कचरा डंप किया जा रहा है. इस बारे में सफाई एजेंसी द्वारा आवेदन दिया गया है. जलजमाव खत्म होते ही कचरा उठा लिया जायेगा. शिवशक्ति कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ब्रह्मपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >