Buxar News: गंगौली गांव में चार घर जले, हजारों का नुकसान

दियारा क्षेत्र में अगलगी की घटना लगातार घटित हो रही है. आग ने तांडव मचाना शूरू कर दिया है

सिमरी

. दियारा क्षेत्र में अगलगी की घटना लगातार घटित हो रही है. आग ने तांडव मचाना शूरू कर दिया है . शनिवार की दोपहर में गंगौली पंचायत के सरपंच जेपी गोंड के फुसनुमा घर में अचानक आग लग गयी.

आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक चार लोगों का घर आग के चपेट में आ गया. घर की महिला अगलगी की घटना देख शोरगुल करने लगी. आग की लपटें देख कर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे. तब तक घरेलू सामान जल कर राख हो गए. अगलगी की घटना गंगौली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में घटित हुई है. अगलगी की घटना में घरेलू उपयोग के सभी समान जलकर राख हो गया है. लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के घर भी आग की चपेट में आ गयी. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. घर में रखे गए अनाज, कपडा, चौकी, साइकिल, नगदी, पशुचारा सहित अन्य समान जलकर खाक हो गये. पीडित सरपंच जेपी गोंड ने बताया की अगलगी घटना में हजारों की क्षति हुई है. उन्होंने बताया कि मेरे अलावा मनोज गोंड सहित अन्य लोगों का घर भी जल गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >